फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों को लेकर निगम प्रशासन आया हरकत में

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुत्तों के लगातार हमले के बाद नगर निगम अब हरकत में आया है। मुख्य नगर आयुक्त ने कुत्तों से निपटने को लेकर बैठक की। बैठक में तय किया गया कि आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए रविवार से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने शनिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार और पशुचिकित्साधिकारी हल्द्वानी के साथ बैठक की। बैठक में कुत्तों के आतंक को रोकने की रणनीति बनायी गई। नगर आयुक्त ने कहा कि पशु जन्म नियंत्रण भवन का निर्माण जल्द किया जाए। बैठक में रविवार से कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने का निर्णय लिया गया।
कुत्तों ने फिर सात लोगों को काटा
हल्द्वानी। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुत्तों ने शनिवार को सात लोगों पर फिर हमला कर दिया। सभी एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने बेस अस्पताल पहुंचे। इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। नैनीताल के बाद हल्द्वानी में लगातार चार दिनों से आवारा कुत्ते लोगों को निशाना बना रहे हैं। चार दिन के भीतर आवारा कुत्ते 54 लोगों को काट चुके हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी बेपरवाह हैं। अधिकारी शायद नैनीताल में बच्ची के साथ घटी घटना के बाद भी कोई सबक लेने को तैयार नहीं हैं। कुत्तों के आतंक से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें