फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीनियर और जूनियर रेजीडेंट के लिए 18 डॉक्टरों ने दिया साक्षात्कार

Sat, 27 Jul 2024 06:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में शुक्रवार को सीनियर रेजीडेंट और जूनियर रेजीडेंट की नियुक्ति के लिए 18 चिकित्सकों ने साक्षात्कार दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुए साक्षात्कार में विभिन्न शहरों से पहुंचे चिकित्सकों में दो ने ईएनटी विभाग में सीनियर रेजीडेंट और 16 ने जूनियर रेजीडेंट पदों के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि नए चिकित्सकों के आने से मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। बताया कि अभी आर्थो और न्यूरो सर्जरी विभाग में चिकित्सक कम हैं उनमें भी नियुक्ति का प्रयास किया जा रहा है। चयन समिति में प्राचार्य डाॅ. अरुण जोशी के अलावा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल रहे। संवाद

महिला अस्पताल को मिलीं दो महिला चिकित्साधिकारी
हल्द्वानी। महिला अस्पताल को दो महिला चिकित्साधिकारी मिल गई हैं। इनमें एक संविदा पर और स्थायी पद के लिए हैं। सीएमएस डॉ. ऊषा जंगपांगी ने बताया कि वर्तमान में आठ महिला चिकित्साधिकारी हो चुकी हैं। फिलहाल दो पीजी करने गई हैं। दो डॉक्टरों के मिलने से इमरजेंसी सेवा सुचारु रखने में काफी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें