फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम के साथ मनाया नैनीताल का 175 वां जन्मदिन

Sat, 19 Nov 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल और तमिलनाडु एक-एक अंक के साथ बढ़े आगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरोवर नगरी का 175 वां जन्म दिवस शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न स्कूलों से पहुंचे बच्चों समेत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और गणमान्य लोगों ने केक काटा। बाद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डीएम दीपक रावत ने शहरवासियोेें को सरोवर नगरी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें नैनीताल को साफ और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने शहर के वजूद को बचाए रखने के लिए सभी से आगे आने की अपील की। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जन्मदिवस समारोह का शुभारंभ हुआ। सभी धर्मों से जुड़े लोगों ने शहर में अमन चैन और भाईचारे की कामना की प्रार्थना की। इतिहासकार प्रो. अजय रावत ने नैनीताल के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन


तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने स्कूली बच्चों से नैनीताल शहर से संबंधित सवाल पूछे और सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शेरवुड कालेज के छात्र अपूर्व विक्रम साह ने स्वरचित नैनीताल पर आधारित कविता मां नंदा के चरण लपेटे, हिजाब नैनीताल है, वादियों के दरबारों में लहरों का आदाब नैनीताल है... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक दीपक बिष्ट, एसएसपी हरीश चंद्र सती, किशन लाल साह कोनी, पूरन मेहरा, हरीश बिष्ट, जेके शर्मा,  आशा शर्मा, ईशा साह, ऊषा रावत, सईब अहमद, मो. समीम, भुवन बिष्ट, ब्रजमोहन जोशी, सरवर खान, मोहित साह, सुनील निगम, महेश पवार, राजेंद्र मनराल समेत कई नगरवासी मौजूद थे।  

बेहतरीन कार्यों के लिए कई लोग सम्मानित

नैनीताल के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में बिड़ला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या किरन जरमाया, सैंट मैरीज की प्रधानाचार्या सिस्टर सीमा, राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्या पीठ की प्रधानाचार्या तारा बोरा, फोटोग्राफर बृजमोहन जोशी, धार्मिक कार्यो के लिए रणजीत सिंह, सर्वधर्म समभाव के लिए सईब भाई और पुलिस विभाग में उल्लेखनीय सेवा के लिए एएसपी हरीश चंद्र सती को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शेरवुड कॉलेज द्वारा दिव्यांग चंदन सिंह कठायत को सहायतार्थ 10 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।

जन्मोत्सव पर भेजे अपनी ओर से केक

विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं द्वारा अलग-अलग केक भेजकर कार्यक्रम को और अधिक भव्यता से मनाने की पहल की गई थी।

केक भेजने वालों में नगर के जीजीआईसी, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, विशप शा, इंटर कॉलेज, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नैनी स्कूल, शेरवुड कालेज, कुंदन लाल साह ट्रस्ट, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज एशडेल, प्राइमरी स्कूल कैंटोमेंट बोर्ड, प्राइमरी स्कूल दुर्गापुर, ऑल सेंट्स कॉलेज, शारदा संघ, झील विकास प्राधिकरण आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें