नैनीताल। बिड़ला विद्या मंदिर में सोमवार को सरला बिडला ग्रुप आफ स्कूल के प्रधानाचार्यों का तीन दिनी प्रिंसिपल कॉनक्लेव 2019 आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन पर्यावरणविद् डॉ.अजय रावत ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने डॉ. रावत को सम्मानित किया। डॉ. रावत ने कुमाऊं के इतिहास, भूमि एवं जैव विविधता विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में बिड़ला पब्लिक स्कूल दोहा, वीके बिड़ला सेंटर फार एजूकेशन पूना, बाल भारती कोलकाता, बिड़ला विद्या ज्योति सिलीगुड़ी, बिड़ला विद्या निकेतन नई दिल्ली, महादेवी बिड़ला एकेडमी कोलकाता, सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल रांची और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के प्रधानाचार्य शामिल थे। प्रधानाचार्यों ने भ्रमण के दौरान खेल के मैदानों में क्रिकेट एवं फुटबाल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आशा शर्मा, वित्त प्रबंधक संजय गुप्ता, जितेंद्र ग्रोवर, टीसी पांडे, लीला सिंह बिष्ट, पृथ्वीराज सिंह किरौला, हैड मास्टर चंद्रकांत कपूर आदि शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।
प्रिंसिपल कॉनक्लेव में सम्मानित हुए अजय रावत