रामनगर (नैनीताल)। उजाला हॉस्पिटल रामनगर में नौ अप्रैल को निशुल्क हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टर रोगियों का इलाज करेंगे। डॉक्टरों के निर्देशन में हेल्थ कैंप में सभी प्रकार की जांचें की जाएगी। हेल्थ कैंप सुबह दस से दोपहर एक बजे तक लगेगा।
काशीपुर रोड पर पेट्रोलपंप के पास स्थित उजाला हॉस्पिटल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. नूपुर सिन्हा, डॉ. सुधा पाटनी बांझपन, बच्चेदानी की रसोली, अंडेदानी की रसोली, बच्चेदानी की सूजन, मासिकधर्म की अनियमितता एवं शिशु रोग से संबंधित परामर्श देंगी। जनरल फिजीशियन डॉ. प्रसून कुमार मधुमेह, थॉयराइड विकार, हृदय, उच्च रक्तचाप, पाचन संबंधी, तंत्रिका संबंधी, गुर्दे की समस्याएं समेत अन्य सभी प्रकार की बीमारियाें से संबंधित परामर्श देंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एम रेलकर सभी प्रकार के फ्रेक्चर मैनेजमेंट, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी, ऑर्थराइटिस मैनेजमेंट, अंगों के जन्मजात विकृति का इलाज, रीढ़ की हड्डी के विकार समेत सभी प्रकार की हड्डी रोग संबंधित परामर्श देंगे। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजनीकांत द्वारा एनीमिया, विटामिन की कमी, कुपोषण, थॉयराइड, त्वचा रोग, मनोग्रंथी हृदय रोग, एलर्जी, दौरे, मानसिक बहरापन, कम सुनना, नवजात शिशु देखभाल, विकास मंदता संबंधित परामर्श दिया जाएगा।
उजाला हॉस्पिटल में नौ मई को लगेगा निशुल्क कैंप
हेल्थ कैंप में होगी जांचें, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे मुफ्त परामर्श