हल्द्वानी। टीबी मरीजों की अब हर हाल में एचआईवी जांच करानी होगी, जबकि एचआईवी मरीजों की भी टीबी जांच होगी। राज्य में टीबी और एचआईवी मरीजों की जांच न होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने असंतोष जताया है।
वर्ष 2018 अप्रैल से मार्च 2019 तक 645 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की जांच की गई तो 40 टीबी से पीड़ित मिले, जबकि 4,369 लोगों की संदेह होने पर जांच की गई तो एचआईवी निगेटिव आया, मगर 272 टीबी से पीड़ित मिले। वहीं प्रदेश में टीबी के कुल 23,748 रोगी चिह्नित किए गए है। इनमें 6,902 मरीजों की एचआईवी जांच कराई गई और 133 एचआईवी पॉजिटिव मिले। बता दें कि पिछले माह चंडीगढ़ में एक बैठक हुई थी। इसमें एचआईवी मरीजों की टीबी की जांच न होने और टीबी मरीजों की एचआईवी जांच न होने को लेकर केंद्र से आई टीम ने असंतोष जताया था। टीबी और एचआईवी मरीजों की शत-प्रतिशत जांच लेने का आदेश जारी किया गया है।
अब टीबी मरीजों की भी होगी एचआईवी जांच
टीबी मरीज में एचआईवी पॉजिटिव और एचआईवी पॉजिटिव मरीजों मेें मिले टीबी के लक्षण
23,748 टीबी मरीजों में 6,902 की हुई जांच, 133 में पॉजिटिव, 645 एचआईवी पॉजिटिव को निकली टीबी
4,369 रोगी नहीं मिले एचआईवी पॉजिटिव मगर 272 टीबी के रोगी
टीबी और एचआईवी मरीजों की शत-प्रतिशत जांच जरूरी है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर सख्त आदेश दिए हैं। जांच का अनुपात कम होने के कारण चंडीगढ़ में हुई बैठक में टीम ने असंतोष जताया था। दोनों विभाग साथ मिलकर समन्वय के साथ काम करेंगे। -डॉ. वगीश काला, राज्य समन्वयक टीबी उन्मूलन कार्यक्रम