फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यथार्थ तिवारी ने देश में पाई चौथी रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी के यथार्थ तिवारी ने सीएसआईआर नेट जेआरएफ 2018 की परीक्षा में पूरे देशभर में चौथा स्थान पाया है। यथार्थ को यह सफलता उनके दूसरे प्रयास में हासिल हुई है। यथार्थ के पिता बीसी तिवारी नैनीताल कैंट में कार्यरत हैं, जबकि माता लता तिवारी मनोरा के विद्यालय में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

यथार्थ इससे पहले गैट की परीक्षा में भी ऑल इंडिया लेवल पर 14वीं रैंक हासिल कर चुके है। यथार्थ ने बताया कि उन्होंने एमएससी भू-विज्ञान की परीक्षा पिछले वर्ष ही डीएसबी परिसर से उत्तीर्ण की है। इसके बाद वह सीएसआईआर की परीक्षा की तैयारियों में जुट गए थे। उन्होंने बताया कि वह रिसर्च करते हुए शिक्षण के क्षेत्र में आगे जाना चाहते है। भू-विज्ञान विषय को उन्होंने इसलिए चुना, क्योंकि उन्हें भौगोलिक बदलाव, भौगोलिक हलचलों में खासी रुचि है। उनका कहना है कि वह इस विषय में कुछ अहम बिंदुओं पर रिसर्च कर देश हित में प्रयोग करेंगे। उनकी इस सफलता पर कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल, परीक्षा नियंत्रक संजय पंत, एलएम जोशी, विभागाध्यक्ष जीके शर्मा, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. प्रदीप गोस्वामी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



यथार्थ तिवारी ने देश में पाई चौथी रैंक
सीएसआईआर नेट जेआरएफ में मिली सफलता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें