फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग वोटरों को बूथ तक लाने के लिए तैयारी पूरी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दिव्यांग वोटरों को बूथ तक लाने के लिए एसडीएम कांडा और बागेश्वर ने बीडीओ के साथ बैठक की। उन्होंने दिव्यांगों को लाने के लिए डोली वगैरह इंतजाम दुुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसडीएम कांडा योगेंद्र सिंह और एसडीएम आरसी तिवारी ने संयुक्त बैठक की। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए सभी बीएलओ बूथ में कितने और किस किस्म के दिव्यांग हैं इसका सर्वे कर डाटा तैयार करें। साथ ही दिव्यांगों को बूथ तक लाने के लिए सड़क से जुडे़ पोलिंग बूथों के लिए वाहन, पैदल मार्गों के लिए डोली का इंतजाम किया जाए। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में डोलियों की संख्या भी ज्ञात कर ली गयी है।

विकास खंड गरुड़ के 106 ग्राम पंचायतों में डोलियां उपलब्ध है जो सही स्थिति एवं चालू हालत में है। मतदान दिवस पर दिव्यांग मतदाताओं को उनके आवास से मतदान केंद्र में लाने के लिए एसीसी/एनएसएस के वालंटियर तैनाती की जाए इस बाबत शिक्षा विभाग से समन्वय किया जाए। जिले में आंख से 257, बोलने व सुनने में 181, चलने फिरने में लाचार 286 एवं अन्य कारणों से 1337 दिव्यांग वोटर हैं। बैठक में एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, बीडीओ गरुड़ बीसी पंत, बागेश्वर आलोक भंडारी, कपकोट गंगागिरी गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें