हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोप फिर से सक्रिय हो रहा है जिसके चलते अगले 48 घंटे में फिर से बारिश की संभावना है। इस बार ठंड ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। दो मार्च का दिन 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ तीन साल में सबसे ठंडक भरा रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 8 डिग्री कम था।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तीन से चार मार्च तक फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में मौसम के मिजाज बिगड़े होने की उम्मीद है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं।