फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों ने ओढ़ी बर्फ की चांदर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बुुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। उधर कपकोट ब्लाक के ऊंचाई वाले कई गांवों में एक से पांच इंच बर्फ गिरी। बारिश और बर्फबारी से जहां जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है वहीं क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते बाजारों में सूनसानी छायी रही।
विज्ञापन


उधर कपकोट ब्लाक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के बोरबलड़ा, बदियाकोट, कालो, कुंवारी, किलपारा, धूर, तीख, सोराग, बाछम, खाती, झूनी, खलझूनी, हरकोट, धुरकोट, मिकिला, खल्पट्टा, चौड़ास्थल, कीमू और गोगिना आदि गांवों में काफी बर्फबारी हुई।

आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया बारिश और बर्फबारी से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं है। बर्फ प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ने वाली सभी सड़कें खुली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें