फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी नामांकन पत्रों की बिक्री

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य सहकारी बैंक के कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को बैंक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 13 पदों पर चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। इसी दिन नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे और इसका प्रकाशन भी होगा।
विज्ञापन

15 फरवरी को अंतिम मतादाता सूची का प्रदर्शन किया गया था। इसमें जिला सहकारी बैंक, गढ़वाल और कुमाऊं की केंद्रीय समितियों के करीब 156 डेलीगेट्स मतदाता हैं। सोमवार से बैंक के 13 डेलीगेट्स के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। सुबह 10 से दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री, तीन से पांच बजे से नामांकन पत्र जमा होंगे। पांच बजे से नामांकन पत्रों का प्रकाशन किया जाएगा। 19 फरवरी को सुबह 11 से दो बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्तियां जमा होंगी। तीन से पांच बजे तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। 20 फरवरी को 11 बजे वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर दो बजे से चार बजे तक नाम वापसी होगी। पांच बजे तक वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन और चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 26 फरवरी को डेलीगेट्स का चुनाव किया जाएगा। नामांकन पत्र राज्य सहकारी बैंक के चुनाव कार्यालय से मिलेंगे।
विज्ञापन



डेलीगेट्स चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री आज से
राज्य सहकारी संघ के संचालक मंडल का चुनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें