हल्द्वानी। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दसवीं के विद्यार्थियों की वोकेशनल विषय संगीत का पेपर हुआ। इस विषय में परीक्षार्थियों की संख्या कम होने की वजह से केवल दो परीक्षा केंद्रों पर महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेंटथेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा हुई।
सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर मंजू जोशी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन दसवीं के वोकेशनल कोर्स के संगीत विषय की परीक्षा में दोनों केंद्रों पर 55 परीक्षार्थी बैठे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था करने को पत्र भेजा है ताकि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।
सीबीएसई : दसवीं के विद्यार्थियों ने दी संगीत की परीक्षा