फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुनले दगड़िया बात सुणी जा तू मेरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना में चल उत्तरायणी कौतिक के तीसरे दिन भी क्षेत्र के लोगों में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए भारी भीड़ लगी रही। मंच पर कुमाऊंनी, हिंदी, पंजाबी, देशभक्ति और नाटक से युवा पीढ़ी को संदेश दिया। मेले जहां एक तरफ ‘बेडू पाको बारोमासा ओ नारायण काफल पाको चेता’ की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। वहीं, नंदाराजजात यात्रा की प्रस्तुति ने काफी वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

लोकगायक सोनू ने ‘फूलों में भोवरौ में होगी तेरी मेरी मुलकाता’ का गीत गया। स्व पप्पू कार्की के पुत्र दक्ष कार्की ने ‘उत्तरायणी कौतिक लागी रो सरयू किनारा’, ‘सुनले दगड़िया बात सुणी जा तू मेरी’ गाया। वही स्कूली बच्चों द्वारा संदेशे आते हैं हमें तरसाते है को जनता ने खूब सहारा। छोटे बच्चों ने मैय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया ने भी धमाल मचाया। मेले में आए सैकड़ों लोगों ने ट्रेन और झूलों का भी लुत्फ उठाया। महिलाओं ने मेले से खरीदारी की। इससे पहले लोकगायक दीपक जोशी के आग्रह पर पहुंची दक्ष कार्की एवं कविता कार्की की टीम का कमेटी और लोगों ने तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया। भाष्कर तिवारी ने संचालन किया। इस दौरान अंकित साह, सुरेश तिवारी, आरडी जोशी, त्रिभुवन पाठक, दलीप गोस्वामी, हेम तिवारी, दीपक पंत, प्रताप गौणी, बसंती कैड़ा, दीपक पाटनी, खष्टी बिष्ट, प्रदीप सिंह नेगी, बसंत लाल साह आदि थे।
विज्ञापन


‘सुनले दगड़िया बात सुणी जा तू मेरी’
खैरना के उत्तरायणी कौतिक में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें