फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से अनुपस्थित तीन शिक्षक बर्खास्त

विज्ञापन
Fake Teacher
विज्ञापन
नैनीताल। शिक्षा विभाग में लंबे समय से गैरहाजिर तीन शिक्षकों बर्खास्त कर दिया गया। कई बार नोटिस भेजने के बाद जवाब देने पर इन शिक्षकों पर शनिवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्रभारी एडी कुमाऊं माध्यमिक शिक्षा केके गुप्ता ने बताया कि मंडल के स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 15 शिक्षकों को कई बार नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा गया था। तीन शिक्षकों ने नोटिस जारी होने के बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया था लेकिन लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे अनिल कुमार गड़िया राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ नैनीताल, अनुपमा चौहान जीआईसी झीपा, रुचिका राजकीय हाईस्कूल लाल नगरी उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। अनुपस्थित चल रहे शेष नौ शिक्षकों को सात जनवरी तक उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन


लंबे समय से अनुपस्थित तीन शिक्षक बर्खास्त
अन्य नौ अनुपस्थित शिक्षकों को भेजा अंतिम नोटिस

इनको भेजा नोटिस
- वंदना जोशी, जीजीआईसी भटेलिया, नैनीताल
- कविता त्रिपाठी, जीजीआईसी महतगांव, अल्मोड़ा
- शोभा बिष्ट, राजकीय हाईस्कूल पनघट, अल्मोड़ा
- ममता भट्ट जीआईसी भिकियासैंण, अल्मोड़ा
- सोनी पंत, जीजीआईसी स्याल्दे, अल्मोड़ा
- नीमा जोशी, जीजीआईसी, पिथौरागढ़।
- एकता कोटनाला, जीआईसी राईआगर, पिथौरागढ़
- वीर पाल सिंह, जीआईसी देवरी, यूएस नगर
- कनिका अग्रवाल, राजकीय कन्या हाईस्कूल गढ़ीनेगी, यूएस नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें