फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ पहिए घूमे तो कुछ अभी जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पहाड़ों के लिए जीवनदायिनी 108 एंबुलेंसों में से कई के पहिए अब भी जाम हैं। हालांकि कि आदेश के बावजूद जीवीके इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के खाते में अभी तक 03 करोड़ 72 लाख की धनराशि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

दस दिन से 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी के पहिए थम गए थे। इसका कारण स्वास्थ्य विभाग से भुगतान नहीं होना बताया जा रहा। 108 एंबुलेंस खड़ी होने के कारण दो मरीजों की मौत भी हो चुकी हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बैठक के बाद इंस्टीट्यूट और स्वास्थ्य विभाग के बीच चल रहा गतिरोध दूर हो गया था। सोमवार शाम तक इंस्टीट्यूट के खाते में उक्त धनराशि पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


108 एंबुलेंस केसंचालन की रविवार की स्थिति
जिला कुल संचालन
अल्मोड़ा 12 7
बागेश्वर 05 04
चंपावत 05 05
नैनीताल 13 05
पिथौरागढ़ 09 03
यूएस नगर 08 5

काल पर गई 108 एंबुलेंस
अल्मोड़ा 05, बागेश्वर 06, चंपावत 03, नैनीताल 16, पिथौरागढ़ 02, ऊधमसिंह नगर 12।

खुशियों की सवारी ने प्रसूताओं को पहुंचाया घर
अल्मोड़ा 06, बागेश्वर 10, चंपावत 01, नैनीताल 03, पिथौरागढ़ 03, ऊधमसिंह नगर 07।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें