फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अध्याप्त परिवारों का बीटीकेआईटी परिसर में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में सुरक्षा सहित अन्य आउट सोर्स सेवाओं में भूमि अध्याप्त परिवारों, सेवादाता संस्था को ठेका देने तथा रिक्त पदों पर आउट सोर्स के माध्यम से रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। प्रशासनिक भवन गेट पर चल रहे धरना प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा है कि कालेज प्रशासन भूमि अध्याप्त परिवारों को स्थायी रोजगार तो नहीं दे रहा, कम से कम आउटसोर्स के माध्यम से रोजगार दे। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र यहां पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देंगे और कालेज प्रशासन से वार्ता करेंगे। धरना प्रदर्शन मे देव सिंह रावत, कुंवर सिंह बजेठा, जीवन सिंह राणा, दिवान राम, किशन राम, कैलाश राम, नीरज आर्या, हरीश कुमार, जमुना देवी, गुड्डी देवी, राधा देवी, जानकी देवी, जयंती, ममता देवी, कल्पना रावत, मंजू देवी, उमा देवी, तुलसी देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। सामाजिक कार्यकर्ता नारायण रावत ने कहा कि कालेज निर्माण में कौड़ियों के भाव जमीन ली गई। वहीं स्थायी रोजगार देने के शासनादेश के बावजूद कालेज रोजगार देने में फिसड्डी साबित हुआ है। उन्होंने वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को भी पूर्ण मानदेय देने की मांग उठाई। निदेशक से आंदोलनकारियों पर कार्रवाई के बजाए रोजगार देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें