फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में आज मिलेंगे छात्रसंघ चुनाव के नामांकन फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जमानत राशि 1200 रुपये ही देनी होगी। इसमें शासन ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ निर्वाचन 2018 की अधिसूचना सोमवार को जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सोमवार को प्रात: दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बावजूद एमबीपीजी कॉलेज खुला हुआ था। कालेज में छात्रसंघ निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन समिति के सदस्य सोमवार से शुरू होने वाली चुनाव प्रक्रिया की तैयारी में जुटे रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीसी पंत ने बताया कि छात्रसंघ के अध्यक्ष समेत सभी पदों के नामांकन पत्रों की अलग - अलग काउंटरों से बिक्री होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र की कीमत सौ रुपये ही है, इसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इसी तरह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी की जमानत राशि 1200 रुपये तथा नामांकन शुल्क 1200 रुपये ही निर्धारित है। इसके अलावा संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद की जमानत राशि 1200 रुपये तथा नामांकन शुल्क 800 रुपये तथा संकाय प्रतिनिधि पद का नामांकन शुल्क 500 रुपये और जमानत राशि 1200 रुपये जमा करना होगा। इधर, महाविद्यालय के निर्वाचन कार्यालय में निर्वाचन समिति के सदस्य डा. एमएस मनोला, डा. नवीन भगत, डा. सीएस जोशी चुनाव की तैयारी करने में लगे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें