हल्द्वानी। मानसून की बारिश ने अभी पूरी तरह से तरबतर नहीं किया है। एक जून से 16 जुलाई तक के आंकड़े बताते हैं कि बागेश्वर में अतिवृष्टि हुई है तो अल्मोड़ा में सामान्य से कम बदरा बरसे। कुमाऊं के छह जिलों में से ऊधमसिंह नगर में भी सामान्य से कम बारिश हुई है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई थी। पिछले एक सप्ताह से बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किया जा रहा अलर्ट भी हवा हवाई साबित ही रहा। सूर्यदेव की तपिश और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है।
बंगाल की खाड़ी से नमी पूरी तरह उत्तराखंड तक नहीं पहुंच रही है। इसके चलते दो या तीन दिन तक लगातार मानसूनी बारिश नहीं हो पा रही है। एक जुलाई से 16 जुलाई के बीच अभी तक दस प्रतिशत बारिश कम हुई है।
विक्रम सिंह, निदेशक, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र
जिला हुई बारिश सामान्य बारिश (मानक)
पिथौरागढ़ 540.9 564.9
बागेश्वर 498.3 276.5
अल्मोड़ा 120.3 276.5
चंपावत 384.0 449.6
नैनीताल 385.3 467.0
ऊधमसिंह नगर 213.5 358.4
नोट :: 01 जून से 16 जुलाई तक का आंकड़ा है।