हल्द्वानी। होली पर अगर किसी की मर्जी के खिलाफ रंग लगाया तो पुलिस के डंडे का सामना करना पड़ेगा। होली का हुड़दंग बवाल न बन जाए इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मातहतों के साथ बैठक हुड़दंग रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूडी ने बताया कि होली की मस्ती में हुड़दंग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे में वाहन चलाने, बाइक में तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट और साइलेंसर निकाल कर धूम मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होली पर जगह-जगह वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि हुड़दंगियों को चिन्हित किया जा सके। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों जैसे बनभूलपुरा, रामनगर और हल्द्वानी आदि में दो कंपनी पीएसी, पुलिस लाइन की फोर्स की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। किसी भी हालात से निबटने को रैपिड एक्शन फोर्स, दमकल वाहन भी तैनात हाेंगे।
फे सबुक पर नशे में वाहन न चलाने की अपील
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने फेसबुक पेज पर युवाओं से नशे में तेज रफ्तार बाइक नहीं चलाने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि नशे में तीन सवारी बाइक चलाता मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी।