फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबी घाट में धोए जा रहे हैं अस्पतालों के कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तर उजाला नगर बरेली रोड के पास अस्पतालों के खून आदि से सनी चादरें सहित अस्पतालों के कपड़े ओवरहेड टैंक के नीचे बने धोबी घाट में धुल रहे हैं। पेयजल लाइन लीक होने से कभी भी शहर में महामारी फैल सकती है। इसके ठीक विपरीत अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन

उत्तर उजाला नगर बरेली रोड के पास जलसंस्थान का ओवरहेड टैंक और पेयजल ट्यूबवेल है। इसी के नीचे धोबी घाट भी बना है। यहां कपड़ों की धुलाई की जाती है। नियमों की बात करें तो पेयजल टैंक के पास धोबी घाट नहीं होना चाहिए। उधर यहां तो अस्पतालों के खून आदि लगे कपड़े धोए जा रहे हैं।
वैसे ही जलसंस्थान के पाइपलाइन की दशा बहुत खराब है। अगर गलती से पेयजल लाइन लीक हो जाती है। इससेे अस्पतालों के कपड़ों धोए हुए का गंदा पानी लाइनों में चला गया तो इससे महामारी फैल सकती है। उसके बाद न तो जलसंस्थान के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रोहित लसपाल से जब अस्पताल की चादरें कहां धोनी चाहिए। क्या पेयजल टैंक के नीचे इसकी धुलाई हो सकती है। इससे क्या-क्या बीमारी फैलती है के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी कार्यभार संभाला है। इसके बारे में उन्हें कुछ जानकारी नहीं है।
विभाग के अधिकारी बने हैं अनजान
उत्तर उजाला नगर ओवर हेड टैंक का मामला
इस बारे में जब पूर्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहिन कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि ओवरहेड टैंक के नीचे कोई भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। ऑपरेशन के दौरान चादरों में खून आदि लग जाता है। अगर ये चादर पेयजल टैंक के नीचे धोई जाती हैं तो इससे संक्रमण फैल सकता है। पेयजल लाइन लीक की दशा में यह गंदा पानी पेयजल लाइन में जा सकता है इससे महामारी फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें