फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण सचिव का कार्यभार अभी ग्रहण नहीं किया: हरवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव का कार्यभार ग्रहण करने के लिए एडीएम हरबीर सिंह को शासन के दिशा निर्देश का इंतजार है। सरकार ने 13 नवंबर को राज्य के प्रत्येक जिले में जिला विकास प्राधिकरण के गठन का शासनादेश किया था। इसके तहत जिन जिलों में पूर्व में आवास अनुभाग के तहत प्राधिकरण गठित हैं, उन्हें जिला विकास प्राधिकरण में मर्ज किया जाएगा। नैनीताल में पूर्व से ही झील विकास प्राधिकरण अस्तित्व में है। लिहाजा इसे भी जिला विकास प्राधिकरण में मर्ज होना है। शासनादेश के मुताबिक जिला विकास प्राधिकरण के लिए आयुक्त को पदेन अध्यक्ष, डीएम को उपाध्यक्ष, एडीएम को सचिव बनाया गया है। सरोवरनगरी में बुधवार को एडीएम हरवीर सिंह के सचिव पद पर कार्यभार ग्रहण करने की चर्चाएं थी। इन चर्चाओं से प्राधिकरण सचिव के पद को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी क्योंकि श्रीष कुमार अभी झील विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर कार्यरत हैं। हरवीर सिंह के मुताबिक बुधवार को शासन से स्पष्ट निर्देश न मिलने के कारण उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें