फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला मजदूर खनन संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन विकास निगम का भी बुरा हाल है, नंधौर और गौला नदी में खनन की नियमावली में मनमाने ढंग से बदलाव किया जा रहा है। इसके विरोध में गौला मजदूर खनन संघर्ष समिति ने डीएलएम को ज्ञापन सौंप कर एक नियम अपनाने की मांग की। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने डीएलएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नंधौर नदी में खनन इलाके में पानी की आपूर्ति और छिड़काव का ठेका लेने के लिए टैंकरों का परिवहन विभाग में पंजीयन कराना जरूरी है, जबकि गौला में चहेतों को फायदा पहुंचाने के मकसद से इस नियम की धज्जियां उड़ा दी गई है। लालकुआं और हल्द्वानी क्षेत्र में पानी के छिड़काव का ठेका लेेने के लिए सिर्फ ट्रैक्टर का पंजीकरण अनिवार्य किया गया और टैंकरों का नहीं। टैंकरों के पंजीयन में रियायत देने पर समिति का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने वन निगम से दोनों नदियों में खनन की एक ही नियमावली लागू करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें