फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: शिक्षा महकमें के 139 कनिष्ठ लिपिक बने वरिष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शिक्षा महकमे में बुधवार को 139 कनिष्ठ लिपिकों की वरिष्ठ लिपिक के पद पर पदोन्नति कर दी गई। इसके अलावा 98 कनिष्ठ लिपिकों को समायोजित भी कर दिया गया। पदोन्नति की प्रक्रिया काउंसलिंग के जरिए हुई। पदोन्नति के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे। अपर निदेशक माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में काउंसलिंग बुधवार को मंडलीय दफ्तर में हुई। डॉ. सती ने बताया कि सभी कार्मिकों को उनके मन मुताबिक विद्यालय आवंटित किए गए हैं। पदोन्नति सूची में सर्वाधिक 41 कार्मिक नैनीताल जिले के हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर के 33, अल्मोड़ा के 28, पिथौरागढ़ में 19, बागेश्वर के आठ और चंपावत जिले के 10 कार्मिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें