नैनीताल। जिला महिला हॉकी एसोसिएशन और सेंचुरी पल्प पेपर मिल लालकुआं की ओर से शनिवार को डीएसए मैदान पर अखिल भारतीय चंद्रावती तिवारी फाइव-ए-साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता के तहत सात मुकाबले खेले गए।
पहले मुकाबले में ब्लैक बर्न कोलकाता ने बरेली को 3-2 से, दूसरे मुकाबले में मेरठ ने एमएल साह बाल विद्या मंदिर को 2-0 से, तीसरे मैच में बिजनौर ने पीलीभीत को 2-0 से, चौथे मैच में अल्मोड़ा ने को 4-2 से हराया। पांचवें मैच में बो कोलकता ने मुरादाबाद को 5-4 से, छठे मैच में उत्तराखंड ने इलाहाबाद को 11-1 से और सातवें मैच में झांसी ने टनकपुर को 2-1 से शिकस्त दी। उद्घोषक प्रो. ललित तिवारी और हरीश राणा थे। निर्णायक चंद्र लाल साह, चंद्रशेखर, मंजुल, मोहित और अंकित थे। रविवार को उत्तराखंड-झांसी और अल्मोड़ा-मेरठ के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।