फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पकड़े गए प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर हिमांशु पांडे की जान लेने की कोशिश करने वालों को पुलिस 12 दिन बाद पकड़ पाई। दोनों को मुखानी पुलिस ने कमलुवागंाजा स्थित बगीचे से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और चाकू बरामद किया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गौलापार खेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हिमांशु पांडे पर 19 सितंबर की रात कालाढूंगी रोड पीलीकोठी पर गोली मारी गई थी। कारतूस कार की बोनट में धंस गई थी। पुलिस ने रास्ते के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो स्कूटी सवारों के चेहरे सामने आ गए। पुलिस ने हिमांशु की तहरीर पर ऊंचापुल निवासी संजय पांडे और छड़ायल के मैगी पडियार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष कमाल हसन को सूचना मिली कि दोनों आरोपी कमलुआगांजा रोड स्थित बगीचे में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने ऊंचापुल निवासी संजय पांडे के पास से 315 बोर का तमंचा मय कारतूस और बिठौरिया नंबर एक निवासी जितेंद्र पडियार के कब्जे से चाकू बरामद किया है। बता दें कि घटना के बाद संजय अस्पताल में भर्ती हो गया था। उसके दिल्ली जाने की बात भी कही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें