फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में मेरिट लिस्ट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पांच दिनों से जारी काउंसिलिंग प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। कॉलेज प्रशासन ने शाम को बीकॉम और बीएससी पीसीएम और बायो की मेरिट लिस्ट घोषित कर दी। पीसीएम ग्रुप की मेरिट में 92.4 प्रतिशत अंकों के आधार पर छात्रा मेघा नेगी नंबर एक पर बायो में अजय सिंह बिष्ट 90 फीसदी अंक होने पर मेरिट में पहले स्थान पर रहे। बीकॉम की मेरिट में 91.40 प्रतिशत अंकों के आधार पर यश अग्रवाल अव्वल स्थान पर रहे। बीए की काउंसिलिंग में विद्यार्थियों की संख्या 1621 होने की वजह इसकी मेरिट लिस्ट शाम तक तैयार नहीं हो सकी। अब इसे 16 अगस्त को जारी किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने 60 फीसदी से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों से प्रवेश शुल्क जमा करने की छूट दे दी है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग की प्रक्रिया शनिवार अपराह्न तीन बजे तक चली। अपराह्न तीन बजे तक 4,435 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद प्रवेश समितियां युद्धस्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार करने के काम में जुट गईं। बाद में प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद से हरी झंडी मिलने के बाद शाम साढ़े चार बजे बीकॉम और बीएससी की मेरिट घोषित कर दी गई। प्राचार्य ने बताया कि बीए में प्रवेश के लिए अंतिम समय में आवेदन अधिक आने की वजह से मेरिट नहीं बन सकी है जिसे अब 16 अगस्त को ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें