फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय छात्रवृति योजना के लिए आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से दी जाने वाली केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद अच्छे अंक लाने वाले 308 बालक और 308 बालिकाओं को चयनित कर उनको छात्रवृत्ति देने के लिए संस्तुति करेगा। यह छात्रवृत्ति कॉलेज और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दी जाती है। विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा 2017 में सम्मिलित वर्गवार न्यूनतम प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण विज्ञान, वाणिज्य और कला के विषयों के परीक्षार्थियों में से किया जाना है। चयनित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए पहले तीन वर्षों में 10 हजार रुपये हर वर्ष दी जाएगी। इसके अलावा चौथे और पांचवे ंवर्ष में 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति के भविष्य में नवीनीकरण के लिए अभ्यर्थी द्वारा उच्च शिक्षा में प्रतिवर्ष 60 फीसदी अंक हासिल करने के साथ ही कक्षा में उपस्थित 75 फीसदी होनी अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के लिए वे ही विद्यार्थी योग्य होंगे, जिनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय छह लाख से अधिक न हो और उसे किसी अन्य श्रोत से छात्रवृत्ति प्राप्त न हो रही हो। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें