फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरपानी गधेरे में 17 अतिक्रमणकारी चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। चोरपानी गधेरे में अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर एसडीएम की ओर से टीम गठित टीम ने पहले दिन 17 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया। तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि एसडीएम की ओर से अतिक्रमण का सर्वे करने के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम में सर्वेयर, राजस्व उपनिरीक्षक और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को शामिल किया गया। शनिवार को हुए सर्वे के दौरान टीम ने 17 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया है। सोमवार से फिर गधेरे में अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने का कार्य किया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जाएगा। जवाब नहीं मिलने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें