फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में पढ़े गए देश-विदेश के शोध पत्र

विज्ञापन
भीमताल में कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। डोब-ल्वेशाल स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में देश-विदेश से आए 100 से अधिक विशेषज्ञों ने शोधपत्र पढ़े। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. कमल घनशाला ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कुलाधिपति घनशाला ने कहा कि भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। ईस्ट कैरोलीना यूनिवर्सिटी यूएसए के प्रो. कंचनदास ने इंजीनियरिंग में महत्व बताया। डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं क्लाउड कंप्यूटिंग के उपयोग को शिक्षा के क्षेत्र में नए रोजगार लाने के साथ बड़ी क्रांति बताया। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रो. अनिल कुमार बालिगा ने सभी विशेषज्ञों का स्वागत किया। कार्यशाला में यूएसए के प्रो. वाईसी रॉसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय के डॉ. आलोक दुर्गापाल, प्रो. एनजी साहू, प्रो. एमसी जोशी, प्रो. विनीय रिसवील, डॉ. अनिल कुमार वशिष्ठ, डॉ. आशुतोष भट्ट, प्रो. मनोज कुमार आदि विशेषज्ञों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान ग्राफिक एरा डीम्ड टूबी यूनिवर्सिटी कुलाधिपति डॉ. आरसी जोशी, कुलपति राकेश शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी कुलपति डॉ. संजय जसौला, डॉ. संदीप बुधानी, डॉ. नवनीत जोशी, डॉ. संदीप सुनौरी, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद जेठी आदि थे।
विज्ञापन



देश-विदेश के शोधार्थियों ने पढ़े शोध पत्र
डाटा साइंस और क्लाउड कंप्यूटिंग को शिक्षा के क्षेत्र में बताया अहम
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में हुई अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें