फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री टियर होगी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा

विज्ञापन
निर्वाचक नामावली में देखें अपना नाम
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोकसभा के लिए बृहस्पतिवार को प्रस्तावित मतदान की तैयारियों के बाद प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। ईवीएम, वीवीपैट के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें अग्रिम मोर्चे पर आधुनिक हथियारों से लैस आईटीबीपी के जवान रहेंगे, इसके बाद दूसरी पंक्ति में पीएसी तैनात होगी। तीसरी पंक्ति की सुरक्षा स्टेट पुलिस के हवाले रहेगी। बुधवार को स्ट्रांग रूम के आसपास के क्षेत्र को सील करने के लिए प्राचार्य कक्ष के आगे अस्थायी दीवार बना दी गई।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यहां एमबीपीजी कॉलेज में बने अस्थायी जिला निर्वाचन कार्यालय में कला संकाय में स्ट्रांग रूम बनाये गए हैं। कला संकाय के प्रथम तल पर विधानसभा वार बनाए गए छह स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद ईवीएम, वीवीपैट को सुरक्षित रखा जाएगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम के आसपास प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को 24 घंटे डिस्पले स्क्रीन पर देखने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए एक कक्ष बनाया गया है जहां डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई है, उसमें बैठकर प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम पर नजर रख सकते हैं।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा
अग्रिम मोर्चे पर रहेंगे आधुनिक हथियारों से लैस आईटीबीपी के जवान
प्रशासन ने एमबीपीजी कालेज में स्ट्रांग रूम के आगे बनाई अस्थायी दीवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें