बाजपुर के जगन्नाथपुर-छोई मार्ग पर रविवार को देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार बाल बाल बच गए। खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।