बागेश्वर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर की ओर आयोजित डिस्ट्रिक्ट लीग में पूर्णिमा क्रिकेटर्स ने कपकोट क्रिकेट अकादमी को हरा दिया है।
शुक्रवार को बीडी पांडे डिग्री कालेज के मैदान में लीग के तीसरा पूर्णिमा क्रिकेटर्स और कपकोट क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। पूर्णिमा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 293 रनों का विशाल स्कोर किया।
प्रदीप कार्की ने 101 रन ठोंके। जवाब में कपकोट क्रिकेट की टीम 194 रनों पर ढेर हो गई। पूर्णिमा की ओर से प्रदीप ने दो विकेट लिए। प्रदीप को मैन ऑफ द मैच दिया गया। वहां एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, अजय भाकुनी, शुभम बिष्ट, अर्जुन परिहार, मनीष मेहता, रमेश दानू, हरीश रावल आदि थे।