फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान नरेश शर्मा ने बताया कि विद्या प्रोजेक्ट का दूसरा चरण सात मार्च से शुरू होना है। इसमें नौ, दस, ग्याहरवीं क्लास के पाठ्यक्रम के लिए ई-लर्निंग कंटेंट प्रोजेक्टर के जरिए कक्षाएं संचालित की जानी हैं। इस बाबत रिकार्डिंग/एडिटिंग के बाद ई-लर्निंग कंटेंट तैयार होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार विशेष कक्षाओं में राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर से 40, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर से 20, राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा से 20 और विवि मंदिर इंका बागेश्वर से 15 और विज्ञान वर्ग के छात्र जो कक्षा 11 की परीक्षा दे चुके है वे सभी सात से 28 मार्च तक सुबह 10:40 से सायं चार बजे तक संचालित होने वाले कक्षाओं में शामिल होंगे। डीईओ नरेश शर्मा रसायन विज्ञान, दीप जोशी गणित, लोकेश्वर पंत भौतिक विज्ञान, ओम प्रकाश गणित, रश्मि डंगवाल जीव विज्ञान, विजेंद्र डंगवाल रसायन विज्ञान, प्रकाश चौबे भौतिक विज्ञान, भुवन चंद्र रसायन विज्ञान, सीमा शर्मा ने अंग्रेजी विषय का शिक्षण का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति विशेष कक्षाओं की वीडियोग्राफी कराकर विषयवार ई-कंटेंट तैयार किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट विद्या के नोडल अधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट कपकोट नरेंद्र भंडारी के साथ बैठक हुई। इसमें ई-कंटेंट निर्माण के दूसरे चरण की तैयारियों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कपकोट में मूलभूत सुविधा के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला संदर्भ व्यक्ति रमसा हेम जोशी एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रमसा हरीश जोशी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें