फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में हृदय रोगियों को मिलेगा मुफ्त परामर्श

विज्ञापन
Heart - फोटो : social media
विज्ञापन
हल्द्वानी। हृदय रोगियों को अब निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मैक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल चंदोला माह के दूसरे शुक्रवार को मरीजों को एसटीएच में निशुल्क परामर्श देंगे।
विज्ञापन

डॉ. चंदोला दून अस्पताल में भी हृदय रोगियों को परामर्श देते हैं। डॉ. चंदोला शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक सुशीला तिवारी अस्पताल में हृदय रोगियों को देखेंगे। डॉ. चंदोला ने बताया कि गरीब मरीजों का इलाज निशुल्क किया जाएगा। सरकार और हंस फाउंडेशन की ओर से गरीब मरीजों के निशुल्क इलाज का खर्च उठाया जाएगा, जबकि कुछ मरीज ऐसे होंगे जो इलाज का पूरा खर्च नहीं वहन कर पाएंगे तो उन्हें भी 20 से 30 प्रतिशत की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि पहले चरण में एसटीएच में कारनेरी केयर की सुविधा हो और द्वितीय चरण में कैथ लैब बने। इसके बाद कार्डिक केयर यूनिट बने, ताकि एसटीएच में ही हृदयाघात समेत हृदय संबंधी अन्य बीमारियों का इलाज किया जा सके। बताया कि सभी सुविधाएं होने के बाद हृदय रोग विशेषज्ञ भी आ जाएंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि जिन मरीजों को सर्जरी की जरूरत होगी, उनकी सर्जरी ऋषिकेश एम्स में होगी।
विज्ञापन


एसटीएच में हृदय रोगियों को मिलेगा मुफ्त परामर्श
मैक्स हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल चंदोला माह के दूसरे शुक्रवार को बैठेंगे
एम्स ऋषिकेश में जरूरतमंद मरीजों को की जाएगी सर्जरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें