फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1128 स्कूलों को 76 लाख 28 हजार रुपये की धनराशि आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने जिले के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों को 76 लाख 28 हजार रुपये की धनराशि आवंटित की है। खेलकूद और शारीरिक शिक्षा के लिए 961 प्राइमरी और 217 जूनियर हाईस्कूलों को 69 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। इसमें प्रत्येक प्राइमरी स्कूल को पांच हजार और जूनियर हाईस्कूल को 10 हजार की धनराशि आवंटित की गई है। जिला परियोजना अधिकारी गोपाल स्वरूप भारद्वाज की ओर से जारी आदेश के अनुसार चित्रांकन कार्यक्रम के लिए जिले के सभी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों को 80 हजार रुपये, नवाचारी कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के भ्रमण कार्यक्रम के लिए स्कूलों को 80 हजार, विद्यालय स्तर पर बाल पत्रिका प्रकाशन एवं दीवार पत्रिका के लिए 4 लाख 93 हजार 500 रुपये आवंटित किए गए हैं। एससीईआरटी ने सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के लिए जिले को आठ लाख रुपये की धनराशि प्रदान की है।
विज्ञापन



जिले के 1178 स्कूलों को 76 लाख 28 हजार रुपये आवंटित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें