फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिले मकान में आग लगने से छह लाख समान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के तल्ली दानी गांव में बृहस्पतिवार रात एक दो मंजिला मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। राजस्व पुलिस ने आग से हुई क्षति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। वहीं पीड़ित परिवार अब गांव में ही दूसरे के घर में शरण लिए हुए है।
विज्ञापन

पटवारी हेम जोशी ने बताया कि तल्ली दानी निवासी राजेंद्र प्रसाद (40) के दो मंजिला मकान में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। जिस समय मकान में आग लगी उस समय वह एक विवाह समारोह में गया था। गांव के लोगों ने राजेंद्र प्रसाद को मकान में आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन लकड़ियों की छत होने से पूरा मकान और वहां रखा खाने का सामान, कपड़े, जरूरी कागजात आदि जल गए।
पटवारी हेम जोशी ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद ने छह लाख का नुकसान होने की बात कहीं है। उधर पीड़ित राजेंद्र प्रसाद का परिवार गांव में ही दूसरे के घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामवासियों ने प्रशासन से पीड़ित को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मंजिला मकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
पीड़ित परिवार ने गांव में ही दूसरे के घर में ले रखी है शरण
घटना के समय तल्ली दानी निवासी परिवार शादी में गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें