फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक चुनाव 10 को

विज्ञापन
neta ji
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य स्तरीय सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के निर्देश पर नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव 10 दिसंबर को होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए 11 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि 27 नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और इस सूची पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। 28 नवंबर को आपत्तियों पर सुनवाई, निस्तारण के साथ अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 29 नवंबर को बैंक मुख्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री, 30 को नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन, पहली दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों का निस्तारण, वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को नाम वापसी, वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन, चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। जरूरत पड़ने पर 10 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा। वाजपेयी ने बताया कि 11 दिसंबर को सभापति, उप सभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्रों को जमा करना, उनकी जांच, आपत्ति प्राप्ति, आपत्तियों का निस्तारण, नाम वापसी, वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन, चुनाव चिन्ह आवंटन, आवश्यक हुआ तो मतदान की प्रक्रिया की जाएगी। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वाजपेयी ने बताया कि उक्त समस्त कार्रवाई बैंक के हल्द्वानी स्थित मुख्यालय में होगी।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक में प्रबंध कमेटी के लिए मतदान 10 को
प्रबंध कमेटी के अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत समिति प्रतिनिधियों का होगा चुनाव
निर्वाचन अधिकारी वाजपेयी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें