फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक कार्यशाला में सीखेंगे आमद, तिहाई, परन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हल्द्वानी। कथक नृत्यांगना प्रेरणा राणा 22 अक्तूबर से इंस्पिरेशन स्कूल में एक हफ्ते की कथक कार्यशाला का आयोजन कर रही हैं। प्रेरणा ने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से लखनऊ घराने की प्रमुख कथक नृत्यांगना डॉ. कुमकुम धर के निर्देशन में कथक में एमपीए (मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट) किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह डॉ. धर के निर्देशन में कथक नृत्य की शिक्षा ले रही हैं। प्रेरणा ने डांस में सीबीएसई की नेट और जेआरएफ क्वालीफाई किया है। वह लखनऊ, भोपाल, बनारस, उज्जैन, दिल्ली आदि शहरों में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं। प्रेरणा ने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को लखनऊ घराने के कथक का परिचय और उसकी विशेषताएं बताई जाएंगी। साथ ही आमद, तिहाई, टुकड़े और परन के गुर सिखाए जाएंगे। कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी 22 अक्तूबर को इंस्पिरेशन स्कूल में दोपहर तीन बजे से चार बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें