हल्द्वानी। वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। वन मुख्यालय विभाग में तैनात कर्मियों को वन आरक्षी पद पर पदोन्नत करने की योजना बनाई है। इस संबंध में सभी प्रभागों से कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का ब्योरा मांगा गया है।
वन विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। अब वन मुख्यालय ने पदोन्नति की प्रक्रिया को शुरू किया है। वन मुख्यालय से सभी वन प्रभागों और कार्यालयों को एक पत्र भेजा गया है। इसमें अधिकारियों को कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की संख्या, उनका नाम, कब तैनाती हुई, तैनाती के समय शैक्षिक योग्यता, वर्तमान में शैक्षिक योग्यता आदि ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद पदोन्नति संबंधी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वन आरक्षी पद पर तैनात किया जाएगा। वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी (डाकिया, अर्दली, माली, स्वच्छक, जमादार अर्दली) के करीब एक हजार तक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
वन मुख्यालय ने पदोन्नति की प्रक्रिया की शुरू, प्रभागों से कर्मियों से जुड़ी जानकारी मांगी गई
1000 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काम कर रहे हैं वन विभाग में इनमें डाकिया, अर्दली, माली, स्वच्छक, जमादार अर्दली शामिल हैं
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की वन आरक्षी पद पर पदोन्नत करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में सभी प्रभागों से कार्यरत कर्मियों का ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद नियमानुसार संबंधित कर्मियों को पदोन्नत किया जाएगा।
-मोनिष मल्लिक, प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन)