फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिक एंड ड्राप ड्रोन लेने की तैयारी में प्रदेश का आपदा प्रबंधन विभाग
विज्ञापन

दो से पांच किलो वजन उठाने में सक्षम, आपदा प्रभावितों को दवाइयां पहुंचाने में करेगा मदद अल्मोड़ा। पूर्व के वर्षों की आपदाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग प्रदेश के प्रत्येक जिले के लिए ड्रोन तो उपलब्ध करा ही चुका है, लेकिन जल्द ही हैवी पिक एंड ड्राप ड्रोन भी प्रदेश को मिलने जा रहा है। यह पिक एंड ड्राप ड्रोन नार्मल ड्रोन से ज्यादा भारी होगा जो आपदा ग्रस्त उन जगहों पर आसानी से राहत कार्य में मदद करेगा जहां इंसान की पहुंच मुश्किल होगी। दो से पांच किलो तक का वजन उठाने में सक्षम यह ड्रोन प्रभावितों को दवाइयां और खाना पहुंचाने में काफी मददगार साबित होगा। दरअसल प्रदेश में ऐसे कई दुर्गम स्थान हैं जहां न तो वहां वाहन जा पाते हैं और न मोबाइल कनेक्टिविटी ही मिल पाती है। मानसून के दौरान तेज बारिश या भूस्खलन के दौरान ऐसे स्थानों में रेसक्यू करने में काफी कठिनाई होती है। 12 दिन पहले आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमित नेगी कुछ अधिकारियों के साथ मैक्सिको गए थे। वहां उन्होंने पिक एंड ड्राप ड्रोन की तकनीक का इस्तेमाल होते हुए देखा। वापस आने पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ इस पर विचार किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया। इस पर सहमति बनने के बाद अब आपदा प्रबंधन विभाग पिक एंड ड्राप ड्रोन लेने की तैयारी कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले तीन माह के भीतर प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक पिक एंड ड्राप ड्रोन उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें