फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान दस वषोऱं् में सबसे अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। न्यूनतम तापमान ने पिछले दस वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आर्द्रता अधिक होने के कारण लू और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 घंटों में 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पांच जिलों में आंधी और राज्य के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही चटख धूप ने बेहाल कर रखा था। धूप खिलने के साथ ही उमस भी सता रही थी। दिन चढ़ने के साथ ही आर्द्रता बढ़ती गई और दोपहर में लू चलने के साथ ही उमस और अधिक बढ़ गई। लू और उमस के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंधी की संभावना अगले 24 घंटों में जताई है। दूसरी ओर मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दस जून तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने के कारण तापमान कम होंगे और गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वर्ष अधिकतम तापमान/दिनांक न्यूनतम तापमान/दिनांक
2017 40.8 (04 जून) 20.0 (02 जून)
2016 37.7 (13 जून) 23.3 (02 जून)
2015 41.5 (09 जून) 19.5 (03 जून)
2014 40.4 (05 जून) 20.8 (12 जून)
2013 38.5 (04 जून) 21.7 (18 जून)
2012 42.5 (13 जून) 20.4 (12 जून)
2011 38.0 (06 जून) 20.4 (03 जून)
2010 41.0 (11 जून) 19.5 (01 जून)
2009 42.0 (22 जून) 17.6 (09 जून)
2008 38.7 (02 जून) 21.0 (09 जून)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें