फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान नही हटाने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। तल्ला रामगढ़ की बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने की मांग जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उठाई है। कहा कि शराब की दुकान मुख्य बाजार में होने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से शराब की दुकान नहीं हटाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल ने बताया कि तल्ला रामगढ़ के मुख्य बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। बताया शराब की दुकान के पास ही बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, 50 मीटर दूरी पर विकासखंड के साथ 10 मीटर की दूरी पर सरकारी अस्पताल है।
कहा कि शराब की दुकान की वजह से छात्राओं को स्कूल जाने में समस्या हो रही है। साथ ही विकासखंड के कर्मचारियों के साथ ही आम जन को भी परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों के कई बार आबकारी अधिकारियों से कहने पर भी वहां से शराब की दुकान शिफ्ट नहीं हो पाई। क्षेत्रवासियों ने जल्द शराब की दुकान को नहीं हटाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिपं सदस्य देवकी बिष्ट, गणेश आर्य, प्रकाश चंद्र, दीवान राम, चंपा आर्या, नवाब हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें