हल्द्वानी। तहबाजारी की वसूली घोटाले में मेयर के पीए गणेश ढौंडियाल ने जांच कमेटी के सामने बयान दर्ज कराए। सूत्रों की मानें तो पीए ने किसी से रकम लेने से इंकार किया है। दुकान संचालिका यशोदा देवी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची। नगर निगम में तहबाजारी की पर्ची में धांधली कर हजारों का घोटाला सामने आया था। इस घोटाले में मेयर जोगेंद्र रौतेला का पीए गणेश ढौंडियाल फंसा था। आरोप है कि गणेश ने पशु चिकित्सालय के पास खोखा लगाने वाली यशोदा देवी से मोटी रकम लेकर नगर निगम में सिर्फ 25 रुपये ही जमा किए गए। घोटाला सामने आने के बाद नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राहुल लसपाल की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है।