नैनीताल। उच्च न्यायालय ने निकायों के सीमा विस्तार को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए नौ मार्च की तिथि नियत की है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने निकायों का सीमा विस्तार कर उसमें ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करने की अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना को भवाली क्षेत्र के प्रधान संजय जोशी, हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख भोलादत्त भट्ट सहित अन्य ने चुनौती दी थी। याचिका में कहा कि सीमा विस्तार के मामले में सही प्रक्रिया को अपनाया नही गया है। पूर्व में इस मामले में कोर्ट ने यथा स्थिति बनाये रखने के आदेश दिए थे।