फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए का सड़ा-गला शव मिला

विज्ञापन
leopard in lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड के पास तेंदुए का सड़ा गला शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना में पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर हीरानगर वन परिसर में रखवा दिया है। शव आठ से दस दिन पुराना बताया जा रहा है। इसी के साथ वन विभाग की गश्त में भी सवाल उठने लग गए हैं।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे इंदिरा नगर के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि ट्रंचिग ग्राउंड के पास तेंदुए का सड़ा गला शव पड़ा हुआ है। सूचना में तराई पूर्वी वन प्रभाग के गश्ती दल ने शव को कब्जे में लेकर हीरानगर वन परिसर में रखवा दिया है। उधर उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि शव आठ से दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ये सड़ा गला हुआ है। उन्होंने कहा कि रात होने के कारण शनिवार को इसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर वन विभाग की गस्त में भी सवाल उठने लग गए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि इतने दिनों तक वन विभाग के अधिकारियों क्यों इसकी जानकारी नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें