फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक ने संभाला कार्यभार, गुस्साए कर्मियों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डा. सविता मोहन ने शुक्रवार दोपहर गौलापार स्थित उच्चशिक्षा निदेशालय में कार्यभार ग्रहण किया। देहरादून से निजी वाहन से हल्द्वानी पहुंचीं प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डा. सविता मोहन को निदेशालय में आंदोलित कर्मचारियों ने घेर लिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि शासन ने अगर निदेशक, दो प्राचार्यों समेत चार अधिकारियों का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। सोमवार से निदेशालय समेत प्रदेश भर के महाविद्यालयों में बेमियादी हड़ताल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निदेशक ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि उनकी भावना से शासन को तत्काल अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने निदेशालय में मौजूद उच्चशिक्षा उपनिदेशक डा. केके पांडेय, सहायक निदेशक डा. अनुराग अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों से मौजूदा हालातों के बारे में चर्चा की। बाद में निलंबित निदेशक डा. बीसी मेलकानी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। प्रभारी निदेशक डा. सविता मोहन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा निलंबन की कार्रवाई से उपजे हालात से शासन को अवगत करा दिया गया है। स्थिति सामान्य करना ही मेरा लक्ष्य है। एमबीपीजी कॉलेज के पद पर कर्णप्रयाग से भेजे गए डा. जगदीश चंद्र घिल्डियाल जल्द कार्यभार संभाल लेंगे। इधर, कार्य बहिष्कार के चलते निदेशालय के सभी कर्मचारी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे। उधर, अधिकारी कभी दफ्तर में बैठते थे तो कभी बाहर निकल आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें