हल्द्वानी। खेल निदेशालय देहरादून की ओर से हल्द्वानी स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 बालक वर्ग में हिमालयन स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स स्टेडियम ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच तीन फरवरी को खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी को 34 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम ए ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 130 रन बनाए। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी केवल 96 रनों पर सिमट गई।
दूसरा सेमीफाइनल मैच हिमालयन क्रिकेट एकेडमी और कोल्ट्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में कोल्ट्स की टीम 115 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता का फाइनल तीन फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम ए और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।