हल्द्वानी। मैदान में धुंध कम होने से ट्रेनों का संचालन पटरी पर आने लगा है। अभी लंबी दूरी हावड़ा से आने वाली ट्रेन का समय नहीं सुधर रहा है।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस सुबह 9.15 के स्थान पर चार घंटे की देरी से दोपहर 1.05 मिनट पर पहुंची। जबकि दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनें समय पर आई।