फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल की 14वीं भट्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से खेली जा रही 14वीं गोविंद बल्लभ भट्ट स्मृति क्रिकेट में रविवार को खेले गए मुकाबले में पुलिस लाइन की ए टीम ने विमसम इलेवन को हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


डीएसए मैदान में खेले गए मैच में पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी कर 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन बनाए। सुरेंद्र ने 55, मोहन ने 15 जबकि ललित ने 14 रनों का योगदान दिया। विमसम इलेवन से दीपक, रोशन ने 3-3 जबकि नितिन, अर्जुन, नब्बू ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में विमसम इलेवन के खिलाड़ी 20 ओवर में सभी विकेट गवाकर 130 रन ही बना सके। महेंद्र ने 53, के. कोहली ने 13 रन बनाए। पुलिस लाइन से प्रकाश, बलवंत ने 3-3 जबकि सुधीर, राजू ने एक-एक विकेट लिया। निर्णायक गोपाल सिंह गैड़ा, देवेश उपाध्याय, स्कोरर पवन चंद्र, मैच का आंखों देखा हाल सुमित कुमार ने सुनाया।
विज्ञापन


आयोजक सचिव योगेश उपाध्याय के मुताबिक अब शनिवार सुबह आठ बजे पहला मैच शीला माउंट बनाम नारायणनगर इलेवन, दूसरा मैच 11 बजे से माउंट क्रिकेटर्स बनाम आरवाईसी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें