फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान ने गौला नदी में उपखनिज आकलन के लिए नदी का निरीक्षण किया। संस्थान जल्द ही रिपोर्ट वन निगम को सौंपेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर नदी से उप खनिज निकासी तय होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार गौला नदी से अधिकतम 54.25 लाख घनमीटर उपखनिज की निकासी की जाएगी। यह भी नियम है कि केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान से नदी में उपखनिज की मात्रा संबंधी आकलन रिपोर्ट बनाई जाएगी। इस रिपोर्ट में यदि निर्धारित लक्ष्य के बराबर उपखनिज है तो लक्ष्य पूरा होगा, वर्ना रिपोर्ट के आधार पर उपखनिज की निकासी की जाएगी। यह वैज्ञानिक सर्वे कराना जरूरी होता है। इधर बृहस्पतिवार को वैज्ञानिक डॉ. एसके शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल ने गौला नदी में उप खनिज आकलन के लिए सर्वे किया। टीम ने शीशमहल से शांतिपुरी तक सभी गेटों का निरीक्षण किया। टीम जल्द ही इन गेटों पर मौजूद उपखनिज के आधार पर रिपोर्ट तैयार वन निगम को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही उपखनिज निकासी की जाएगी। वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस रावत ने बताया कि केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान की टीम ने निरीक्षण किया है, जल्द ही रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें